22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 28 निर्दोष पर्यटक मारे गए और 20 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक आतंकी संगठन ने ली, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी माना जाता है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। आइए जानते हैं इन 5 बड़े फैसलों के बारे में: 1. सिंधु जल संधि का अस्थायी निलंबन भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अब भारत उन जल संसाधनों पर पुनर्विचार करेगा जो अब तक पाकिस्तान को दिए जा रहे थे। यह कदम पाकिस्तान की जल आपूर्ति पर सीधा असर डाल सकता है। 2. राजनयिक संबंधों में कटौती भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने diplomatic ties घटा दिए हैं। भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले अधिकारियों की संख्या घटाई गई है और पाकिस्तानी राजनयिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 3. अटारी-वाघा सीमा बंद भारत ने अटारी-वाघा सीमा को बंद करने का ऐलान किया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार ...
Jobs | Online Earning | AI Tools in hindi